Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Gagan Anand Verma, PCS exam, MLA • गोरखपुर / कैम्पियरगंज • 13-04-2026

गगन आनंद वर्मा ने पीसीएस परीक्षा में पाई सफलता, विधायक एवं पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह ने घर पहुंचकर दी शुभकामना

रूरल न्यूज नेटवर्क कैम्पियरगंज विधानसभा क्षेत्र के मछलीगांव निवासी गगन आनंद वर्मा ने PCS परीक्षा-2024 में सफलता प्राप्त की है। उन्हें ट्रेजरी ऑफिसर के पद पर चयनित किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Image Source Here...

गगन आनंद वर्मा की सफलता पर कैम्पियरगंज के विधायक एवं पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह उनके आवास पहुंचे। उन्होंने गगन को फूल-माला पहनाकर बधाई दी। विधायक ने गगन की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बताया।

Image Source Here...

शनिवार देर शाम विधायक फतेह बहादुर सिंह अपने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान मछलीगांव के शनिचरहिया बाजार पहुंचे। वहां से वे सीधे PCS अधिकारी गगन आनंद वर्मा के घर गए। विधायक के आगमन की सूचना मिलते ही शनिचरहिया बाजार और आसपास के गांवों से भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे जनसैलाब उमड़ पड़ा।

विधायक ने गगन के माता-पिता को भी बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि पूरे समाज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने युवाओं से गगन आनंद वर्मा से प्रेरणा लेकर शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्सव जैसा माहौल देखा गया। स्थानीय लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि गगन की सफलता गांव के अन्य बच्चों को भी उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य केदारनाथ नायक, वरिष्ठ भाजपा नेता गौतम सिंह, अजय गिरी, धीरज त्रिपाठी, कमलेश वर्मा, परदेसी पासवान, प्रदीप नायक, ओमप्रकाश अरोरा, बृजेश शुक्ल, घिसियावन कन्नौजिया, अरुण मिश्रा, बबलू वर्मा, पारसनाथ वर्मा और अभिषेक पासवान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
21:00
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब