BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Health camp, village • गोरखपुर / कैम्पियरगंज • 08-02-2026

14 गांवों में स्वास्थ्य कैंप, तीन हजार लोगों का उपचार: ओमप्रकाश

रूरल न्यूज नेटवर्क। श्री गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के तहत नेशनल मेडिकोज़ आर्गेनाइजेशन अवध एवं गोरक्ष प्रांत तथा श्री गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास के संयुक्त तत्वावधान में एकल अभियान के कार्यकर्ताओं के प्रयासों से गांव गांव में संपर्क कर के जिले के 14 गांवों में स्वास्थ्य कैंप लगाया गया। जिसमें लखनऊ से आए 32 डॉक्टर के द्वारा सभी गांवों में लगभग 3000 से अधिक लोगों को उपचार किया गया। जिसका नेतृत्त सीनियर रेजिडेंट कल्याण सिंह कैंसर संस्थान डॉ. संदीप व डॉ. प्रभात पांडेय ने किया।

       

Image Source Here...

उक्त बातें एकल भाग के अध्यक्ष ओमप्रकाश ने कहीं। वह रविवार को जिला मुख्यालय स्थित एक होटल में आयोजित समापन व प्रशस्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि भारत नेपाल सीमा सीमा पर स्थित  इलाको में लगने वाला यह स्वास्थ्य मेलों की श्रृंखला पूरे प्रदेश में एक साथ शुरू हुई। उन्होंने बताया कि सिद्धार्थनगर में लगभग 10 कैम्प आयोजित किये गए। इन शिविरों में स्थानीय और बाहरी चिकित्सकों को मिलाकर लगभग दो दर्जन चिकित्सकों ने उत्साह से भाग लिया। प्रत्येक जिले में लखनऊ से नेशनल मेडिकोज़ आर्गेनाइजेशन एवं श्री गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास ने  चिकित्सकों को भेज दिया था, जहाँ विभिन्न सामाजिक संगठनों जैसे एकल अभियान, सीमा जागरण मंच, वनवासी कल्याण आश्रम, विश्व हिंदू परिषद, सेवा भारती आदि के कार्यकर्ताओं के सहयोग से कैम्प सम्पन्न हुआ।

  

Image Source Here...
   

इस दौरान डॉ. प्रभात पांडेय ने बताया कि चिकित्सकों के दल ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, निःशुल्क दवाइयां दीं, और गांव में विभिन्न विषयों पर लोगों को जागरूक किया जिसमें संतुलित भोजन, माहवारी स्वच्छता इत्यादि शामिल रहे। स्थानीय लोगों ने इन स्वास्थ्य शिविरों में पूरे उत्साह से भाग लिया और लगभग 3000से अधिक लोगों ने इस स्वास्थ्य सेवा यात्रा में लाभ प्राप्त किया। गांव में पहुंचे चिकित्सकों के लिए भी यह एक नया और अनूठा अनुभव था।

  

Image Source Here...
    

कार्यक्रम की अध्यक्षता शुभम श्रीवास्तव व संचालन एकल जिला मंत्री राणा प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर इकाई अभियान प्रमुख शिवकरण, सीमा मिश्रा, प्रदीप वर्मा, राजेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:52
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।