Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, Mandir, Cricket, Tournament 05-Feb-2026 04:28 PM

मंदिर बाजार टीम ने डॉल्फ़िन क्रिकेट प्रतियोगिता जीती, पल्सर बाइक के साथ ट्रॉफी अपने नाम की

रूरल न्यूज नेटवर्क। मदनपुर गैर जनपद में आयोजित डॉल्फ़िन क्रिकेट प्रतियोगिता में मंदिर बाजार की टीम ने जीत हासिल की है। फाइनल मुकाबले में विजयी होने पर टीम को पल्सर बाइक और ट्रॉफी प्रदान की गई। ग्रामीणों ने टीम की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों और ग्रामवासियों को बधाई दी।

गोरखपुर की मंदिर बाजार टीम ने यह प्रतियोगिता जीती। टीम के कप्तान अशरफ ने इस जीत का श्रेय सभी खिलाड़ियों, विशेषकर निखिल कोबरा और फारुख शेख को दिया। कप्तान अशरफ ने स्वयं हैट्रिक सिक्स लगाकर टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला।

Image Source Here...

मुकाबला अंतिम गेंद तक रोमांचक रहा, जहाँ जीत के लिए 6 गेंदों पर 6 रन की आवश्यकता थी और केवल एक विकेट शेष था। निखिल कोबरा और शैलेश की सूझबूझ भरी बल्लेबाजी से मंदिर बाजार ने यह मैच अपने नाम किया।

विजयी टीम के खिलाड़ियों में मोनू, निखिल कोबरा, फारुक शेख, अशरफ, जग्गन, बिपिन पासवान, शैलेश बोलिंजर, अखिलेश पोलार्ड, अभिषेक यादव, अजय यादव और डी के यादव शामिल थे। सभी खिलाड़ियों की सामूहिक मेहनत से टीम ने यह ट्रॉफी जीती।

मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय पहलवान साधु यादव ने विजेता टीम को बधाई दी। इसके अतिरिक्त, मंदिर बाजार निवासी अमन जायसवाल, बृजपाल यादव और जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी दिनेश गुप्ता ने भी टीम को शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे इसी तरह अपने गाँव और क्षेत्र का नाम रोशन करते रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×