BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Mother, painter, lover • गोरखपुर / कैम्पियरगंज • 30-03-2026

चार बच्चों की मां पेंटर प्रेमी के साथ फरार, पीपीगंज में किराए के मकान में रह रही थी, पति ने थाने पर की शिकायत

रूरल न्यूज नेटवर्क। 40 साल की महिला अपने 4 बच्चों और पति को छोड़कर 28 साल के बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई। दोनों को इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे से प्यार हुआ था। बॉयफ्रेंड पेंटिंग का काम करता है। 9 दिन बाद परिजनों ने महिला को ढूंढ निकाला। थाने में बच्चों ने करीब 2 घंटे तक महिला को घर चलने के लिए मनाया। रो-रोकर कहा- मम्मी वापस घर चलो। इसके बाद महिला वापस बॉयफ्रेंड को छोड़कर पति के साथ रहने के लिए राजी हुई। पूरा मामला कैंपियरगंज थाना क्षेत्र का है। महिला पीपीगंज क्षेत्र में बॉयफ्रेंड के साथ किराए के मकान में रह रही थी।

Image Source Here...

कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में एक 40 साल की महिला अपने पति, सास-ससुर और 4 बच्चों के साथ रहती थी। महिला के 4 बच्चे 17, 15, 13 और 11 साल के हैं। डेढ़ साल पहले महिला की इंस्टाग्राम पर एक युवक से मुलाकात हुई।

युवक पीपीगंज थाना क्षेत्र के मनीराम का रहने वाला है। वह बाहर रहकर पेंटिंग का करता था। कुछ समय से वह अपने घर पर ही रह रहा था। बातचीत बढ़ने से दोनों में दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। बात यहां तक बढ़ गई कि महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहने को तैयार हो गई।

Image Source Here...

19 मार्च को महिला अपने 4 बच्चों और पति को छोड़कर घर से भाग गई। सुबह जब परिवार वालों की आंख खुली तो महिला गायब थी। इधर-उधर ढूंढा, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। कॉल की तो उसका नंबर स्विचऑफ बता रहा था। इसके बाद परिजनों ने बाहर उसकी तलाश शुरू की।

पुलिस के सामने 2 घंटे हुई पंचायत

इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई। सूचना मिलने पर पीपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को थाने ले आई। थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह की मौजूदगी में करीब 2 घंटे तक पंचायत हुई, जिसमें समझौते का प्रयास किया गया।

पंचायत के दौरान बच्चों ने रो-रोकर मां से घर से चलने के लिए कहा। लगातार बच्चों की मिन्नतों और परिजनों के समझाने-बुझाने के बाद महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद छोड़ दी और अपने बच्चों के साथ घर लौटने को राजी हो गई।

थाना प्रभारी अरुण सिंह ने बताया- महिला को समझाकर परिजनों के साथ सकुशल घर भेज दिया गया है। वह प्रेमी को छोड़कर अब अपने पति और बच्चों के साथ रहने को तैयार है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:53
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।