Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Machligaon, substation • गोरखपुर / कैम्पियरगंज • 29-05-2026

मछलीगांव उपकेंद्र से 12 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप, आंधी-तूफान से कई गांवों में विद्युत लाइनें प्रभावित, मरम्मत कार्य जारी

रूरल न्यूज नेटवर्क कैंम्पियरगंज तहसील क्षेत्र के मछलीगांव विद्युत उपकेंद्र से जुड़े दर्जनों गांवों में पिछले लगभग 12 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। बीती रात आई तेज बारिश, आंधी और तूफान के कारण विद्युत व्यवस्था चरमरा गई, जिससे क्षेत्र में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लगातार बिजली गुल रहने से क्षेत्र के लोगों में भारी नाराजगी और आक्रोश है। भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल व्यवस्था सबसे अधिक प्रभावित हुई है, घरों की पानी की टंकियां खाली हो चुकी हैं और दैनिक कार्य ठप पड़ गए हैं। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों की स्थिति विशेष रूप से दयनीय बनी हुई है।

स्थानीय ग्रामीण अजय, विजय, गणेश, रामानंद, दुर्गेश और इंद्रदेव सहित कई लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि रात से बिजली गायब है, लेकिन विभाग की ओर से कोई स्पष्ट सूचना नहीं दी जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं दिख रहे हैं।

Image Source Here...

उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन बंद हो रहे हैं, इनवर्टर जवाब दे चुके हैं और दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। मामले को लेकर कैंम्पियरगंज के एसडीओ राघवेंद्र साहू ने बताया कि आंधी-तूफान के कारण कई स्थानों पर विद्युत लाइनें प्रभावित हुई हैं, जिससे आपूर्ति बाधित हुई है। विभाग की टीम लगातार मरम्मत कार्य में जुटी हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 33 केवी लाइन होल्ड होने की वजह से आपूर्ति बहाल करने में देरी हो रही है। अधिकारियों के अनुसार, अगले दो से ढाई घंटे के भीतर विद्युत आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
15:58
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब