Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, SP • गोरखपुर / कैम्पियरगंज • 22-05-2026

सपा का जोरदार प्रदर्शन, रातभर नेताओं को नजरबंद रखने का आरोप, नीट धांधली और महंगाई को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

रूरल न्यूज नेटवर्क कैम्पियरगंज तहसील मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उग्र प्रदर्शन किया। सपाईयों ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, नीट परीक्षा में धांधली और किसानों को हो रही खाद की किल्लत जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और दमनकारी नीतियों को बंद करने की मांग की।

Image Source Here...

सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने आरोप लगाया कि इस लोकतांत्रिक प्रदर्शन को कुचलने के लिए प्रशासन ने दमनकारी रुख अपनाया। बुधवार की रात में ही पुलिस ने विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र मौर्य समेत कई वरिष्ठ नेताओं के घरों को छावनी में बदल दिया और उन्हें नजरबंद करने का प्रयास किया। सपा नेताओं का दावा है कि पुलिस की सख्त निगरानी और भारी दबाव के बावजूद, गुरुवार को क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ता सभी बाधाओं को पार करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे और सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र मौर्य की अध्यक्षता में हुए इस प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और खाद्य पदार्थों के आसमान छूते दामों ने आम जनता और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है और हाल ही में हुई नीट (NEET) परीक्षा में पेपर लीक व धांधली के आरोपों ने देश के लाखों छात्रों और अभिभावकों का भविष्य अंधकार में डाल दिया है। सपाइयों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सपा नेताओं ने तहसील प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को अवगत कराया कि क्षेत्र के किसानों को खाद के लिए लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है और बाजार में डीजल-पेट्रोल का संकट खड़ा किया जा रहा है। इसके अलावा, स्थानीय जनहित के मुद्दे को उठाते हुए सपा ने मांग की कि कैम्पियरगंज क्षेत्र के करमैनी में राप्ती नदी पर बने पुल के दोनों ओर तुरंत सुरक्षा जाली लगाई जाए, ताकि वहां आए दिन होने वाली आत्महत्या की घटनाओं को रोका जा सके।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
15:56
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब