-
Wednesday, 1st April, 2026
कैम्पियरगंज
आप यहाँ हैं :Home / gorakhpur /kamapiyargunj / news
रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर के एक निजी
स्कूल में हाईस्कूल की एक छात्रा को प्रवेश पत्र नहीं मिलने के कारण वह बोर्ड
परीक्षा नहीं दे पाई। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर सीधे दाखिले के नाम पर पैसे
लेने लेकिन नामांकन न कराने का आरोप लगाया है। यह मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है।
यह घटना गोरखपुर जनपद के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के मछलीगांव स्थित न्यू
सूर्या श्रीमति आतिं देवी जूनियर हाई स्कूल से संबंधित है। बरगदही निवासी जोखन
जायसवाल की बेटी कुमारी खुशी जायसवाल कक्षा 5 से
इसी विद्यालय में पढ़ रही थी। अभिभावकों का आरोप है कि कक्षा 9 और 10 में भी उसे इसी विद्यालय में पढ़ाया गया और नियमित रूप से फीस ली गई।
छात्रा को उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में सीधे दाखिले का आश्वासन
दिया गया था। मंगलवार शाम को जब खुशी को प्रवेश पत्र नहीं मिला, तो स्थिति गंभीर हो गई। वह पिछले एक सप्ताह से विद्यालय के चक्कर लगा रही थी,
लेकिन उसे प्रवेश पत्र नहीं दिया गया।
देर शाम विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने प्रवेश पत्र देने से इनकार कर
दिया। इसके बाद छात्रा ने घर लौटकर अपने पिता को पूरी बात बताई। अभिभावक पिता
विद्यालय पहुंचे और प्रवेश पत्र की मांग की। विद्यालय प्रबंधन ने टालमटोल करते हुए
बताया कि छात्रा का नामांकन नहीं हो पाया है।
बंधन ने अभिभावकों को बताया कि उन्होंने किसी अन्य व्यक्ति को नामांकन के लिए
पैसे दिए थे, लेकिन काम नहीं हो सका। जब उस व्यक्ति को बुलाया गया, तो
उसने अभिभावक के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया।
जानकारी के अनुसार, यह विद्यालय केवल कक्षा आठ तक की
मान्यता प्राप्त है, लेकिन यहां हाईस्कूल और इंटरमीडिएट
की कक्षाएं भी संचालित की जा रही हैं। आरोप है कि विद्यालय सीधे दाखिले के नाम पर
मोटी रकम वसूल कर धन उगाही करता है। सह जिला विद्यालय निरीक्षक को इन अवैध कक्षाओं
के संचालन के बारे में कई लोगों द्वारा मौखिक रूप से सूचित किया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे शिक्षा माफियाओं के हौसले
बुलंद हैं।
दोनों पक्षों को देर शाम मछलीगांव पुलिस चौकी पर बुलाया गया था। फिर सुबह आने की बात कह कर वहां से घर भेज दिया गया उसके बाद विद्यालय प्रबंधक राजनीतिक दबाव बनाकर मामले को रफा दफा करने में लगे। पीड़ित पर भी दबाव है। इस संबंध में थानाध्यक्ष कैंम्पियरगंज जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है उचित कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक अमरकांत सिंह ने कहा कि मामले को संज्ञान लेकर के उचित कार्रवाई की जाएगी।