Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, Nautanwa, railway 20-Feb-2026 04:26 PM

गोरखपुर-नौतनवा रेललाइन पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पीपीगंज पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, शिनाख्त के प्रयास जारी

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर-नौतनवा रेलखंड पर पीपीगंज और कैंपियरगंज रेलवे स्टेशन के बीच एक अज्ञात व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Image Source Here...

यह घटना किलोमीटर संख्या 24/4-5 पर हुई। रेलवे कीमैन ने रात में कंट्रोल रूम और 112 नंबर पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पीपीगंज थाने की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। उप-निरीक्षक राजकुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव की तलाशी लेने पर उसके पास से कोई वैध रेलवे टिकट या पहचान पत्र नहीं मिला। पीपीगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीपीगंज के थानाध्यक्ष अरुण सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×