Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, Veer Bahadur Singh, anniversary 18-Feb-2026 05:37 PM

वीर बहादुर सिंह की जयंती मनाई गई, स्कूल में छात्र-छात्राओं ने अर्पित किए पुष्प

रूरल न्यूज नेटवर्क। कैंपियरगंज क्षेत्र के सनशाइन पब्लिक स्कूल में पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।

प्रार्थना सभा के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी उर्फ धीरज ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के विकास में स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता। उनके केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री रहते हुए ही उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल का पिछड़ापन समाप्त हो गया था।

Image Source Here...

प्रधानाचार्य ने कहा कि वर्तमान में गोरखपुर सहित पूर्वांचल के विकास को योगी सरकार ने भी गति दी है। भारतीय राजनीति के इतिहास में पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह का नाम अमर हो गया है। इस अवसर पर प्रबंधक उमेश मणि त्रिपाठी, चंद्रपाल दुबे, डिग्री चंद, अभिषेक दुबे, प्रवीण कुमार, लल्लन कुमार, मनोज कुमार सहित सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×