Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, ambulance, patient 16-Feb-2026 06:13 PM

108 एम्बुलेंस कर्मियों पर मरीज से मारपीट का आरोप, ईएमटी-चालक के खिलाफ केस दर्ज

रूरल न्यूज नेटवर्क। पिपरौली क्षेत्र में आपातकालीन 108 एम्बुलेंस सेवा के कर्मियों पर संवेदनहीनता का गंभीर आरोप लगा है। एक मरीज को अस्पताल ले जाने के बजाय, एम्बुलेंस के ईएमटी और चालक पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट का प्रयास करने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह घटना गीडा थाना क्षेत्र के ग्राम नगवा में रात करीब 8:30 बजे हुई। नगवा निवासी विनोद श्रीवास्तव की अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने 108 नंबर पर कॉल कर एम्बुलेंस बुलाई।

Image Source Here...

कुछ ही देर में एम्बुलेंस नंबर UP 32 EG 4835 मौके पर पहुंची।

पीड़ित विनोद श्रीवास्तव के अनुसार, एम्बुलेंस में तैनात ईएमटी दुर्गेश पाण्डेय और चालक राजू प्रजापति ने मरीज की सुध लेने या उसे अस्पताल पहुंचाने में तत्परता नहीं दिखाई। इसके बजाय, उन्होंने विनोद श्रीवास्तव के साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। आरोप है कि बात बढ़ने पर दोनों ने गाली-गलौज की और मारपीट पर उतारू हो गए।

इस गंभीर आरोप के बाद, पीड़ित की तहरीर पर गीडा पुलिस ने ईएमटी दुर्गेश पाण्डेय और चालक राजू प्रजापति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×