-
Monday, 15th June, 2026
खजनी
गोरखपुर जिले की
खजनी तहसील में
जनवरी 2026 के पहले
समाधान दिवस का आयोजन किया
गया। इसमें 20 फरियादी
अपनी समस्याएं लेकर
पहुंचे, जिनमें से
2 का मौके पर ही निस्तारण
कर दिया गया।
फरियादियों ने विभिन्न
प्रकार की शिकायतें
दर्ज कराईं। गोरसैरा
गांव के ग्रामीणों
ने आरसीसी सड़क
और नाली निर्माण
की मांग की।
इसी गांव के अशोक सिंह
और परसौनी के
कैलाशानंद शर्मा ने
कोटेदार द्वारा राशन
वितरण में धांधली
की शिकायत की।
बभनपुरा के ग्राम
प्रधान जियाउद्दीन ने
चकनाली की पैमाइश
कराने का अनुरोध
किया। मुरदेवां बुजुर्ग
के दुर्गेश ने
ग्राम सभा की सरकारी जमीन
से अवैध कब्जा
हटवाने की फरियाद
की। गौरगंज के
राकेश वर्मा ने
अपने मकान के पास स्थित
पुराने पेड़ को काटने की
अनुमति मांगी, जबकि
मऊंधरमंगल के राजाराम
ने अपनी जमीन
पर हो रहे निर्माण में बाधा
रोकने की मांग की।
समाधान दिवस की
अध्यक्षता कर रहे
एसडीएम राजेश प्रताप
सिंह और दिवस प्रभारी तहसीलदार ध्रुवेश
सिंह ने सभी संबंधित विभागों के
अधिकारियों को जांच
कर कार्रवाई करने
तथा रिपोर्ट प्रस्तुत
करने के निर्देश
दिए। इस दौरान
खजनी के बीडीओ
रमेश शुक्ला सहित
अन्य अधिकारी भी
उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण तहसील समाधान दिवस का आयोजन सोमवार को किया गया था। दिवस में परिवर्तन और अत्यधिक ठंड के कारण फरियादियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति कम दर्ज की गई।