गोरखपुर में पेड़ से लटककर युवक ने की आत्महत्या:ससुराल वालों से विवाद के बाद उठाया कदम
रूरल न्यूज़ नेटवर्क। गोरखपुर के खजनी
ब्लॉक स्थित हरनहीं
ग्राम सभा के कैथवलियां शुक्ल गांव
में एक युवक ने आत्महत्या
कर ली। 26 वर्षीय
अंगद गुप्ता ने
सुबह करीब 11 बजे
खेत में आम के पेड़
से फंदा लगाकर
अपनी जान दे दी।
सूचना मिलते ही
हरनहीं चौकी इंचार्ज
सर्वेश कुमार सिंह
मौके पर पहुंचे।
उन्होंने शव को
कब्जे में लेकर
पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल
भेज दिया।
मृतक के परिजनों
ने बताया कि
अंगद की शादी पिछले वर्ष
17 मई को सिकरीगंज
थाना क्षेत्र में
हुई थी। शादी
के बाद वह अपनी पत्नी
के साथ गुजरात
कमाने चला गया था।
पारिवारिक विवाद के
चलते लगभग 15 दिन
पहले अंगद की सास उसकी
पत्नी को लेकर मायके चली
गई थीं। बुधवार,
21 जनवरी को युवक
की ससुराल से
उसकी सास के साथ लगभग
आधा दर्जन लोग
उसके घर पहुंचे।
उन्होंने युवक को
अपमानित किया और घर से
कुछ सामान वापस
लेकर धमकी देकर
चले गए।
Image Source Here...
इस घटना से
युवक काफी परेशान
था। बताया गया
कि वह रात भर व्यथित
रहा। अगले दिन
सुबह करीब 11 बजे
वह घर से निकलकर खेत
में पहुंचा और
आम के पेड़ से चुनरी
का फंदा लगाकर
झूल गया। घटनास्थल
से कुछ दूरी
पर क्रिकेट खेल
रहे गांव के बच्चों ने
उसे फंदे से लटका देखा
और दौड़कर मौके
पर पहुंचे, लेकिन
तब तक अंगद की मौत
हो चुकी थी।
चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस को तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।