Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, Khajni, died, injured 17-Feb-2026 06:22 PM

खजनी में मारपीट में घायल युवक की मौत, इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

रूरल न्यूज नेटवर्क खजनी थाना क्षेत्र में मारपीट में घायल 43 वर्षीय नियाज़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें बेहतर उपचार के लिए लखनऊ ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।

यह घटना 13 फरवरी, 2026 को राउत डाड़ी गांव में हुई थी। मृतक के भाई फिरोज पुत्र निजामुद्दीन ने पुलिस को बताया कि आकाश निषाद और उसके तीन अन्य साथियों ने नियाज़ के साथ मारपीट की थी और जान से मारने की धमकी भी दी थी।

घायल नियाज़ को परिजनों ने 15 फरवरी, 2026 को बस्ती शहर के जीएस अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें 17 फरवरी, 2026 को लखनऊ रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।

Image Source Here...

पुलिस ने फिरोज की शिकायत के आधार पर खजनी थाने में मु00सं0 43/2026 धारा 105, 352, 351(3), बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

थानाध्यक्ष खजनी जयत सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। मामले में आगे की विधिक कार्यवाही और विवेचना जारी है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×