Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, Accuse, woman, trap 12-Mar-2026 03:06 PM

युवती को प्रेम जाल में फंसाकर भगाने का आरोप, इनकार करने पर युवक ने मारपीट की, मामला दर्ज

रूरल न्यूज नेटवर्क हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र में एक युवक पर युवती को प्रेम जाल में फंसाकर भगाने का प्रयास करने का आरोप लगा है। युवती के इनकार करने पर युवक ने उसके साथ मारपीट की और जान-माल की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 9 मार्च को दोपहर करीब 11 बजे उनके गांव के ही राज गौड़ पुत्र दिनेश गौड़ ने उन्हें अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। राज गौड़ ने पीड़िता पर अपने साथ भागने का दबाव बनाया।

Image Source Here...

जब पीड़िता ने उसके साथ भागने से इनकार कर दिया, तो राज गौड़ ने उन्हें भद्दी गालियां दीं। इसके बाद उसने पीड़िता के साथ मारपीट की और जान-माल की धमकी भी दी।

थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी राज गौड़ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115 (2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×