गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
रेडियो
टीवी
आप यहाँ हैं :Home /
गोरखपुर /
खजनी
/ आदित्य साहनी हत्याकांड का खुलासा,...
आदित्य साहनी हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, युवक की हत्या के तीसरे दिन पुलिस ने आरोपियों को दबोचा
रूरल न्यूज नेटवर्क।खजनी थाना
क्षेत्र में युवक आदित्य साहनी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले
में पुलिस ने चार आरोपियों अभय उर्फ गोलू साहनी, आयुष साहनी, अंशु साहनी और गामा साहनी को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, मृतक युवक ने
आरोपियों की मां पर जानलेवा हमला किया था। इसी रंजिश के चलते उसकी हत्या की गई।
Image Source Here...
एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के
मार्गदर्शन और एसपी साउथ दिनेश कुमार पुरी व क्षेत्राधिकारी खजनी विवेक कुमार
तिवारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक जयंत कुमार सिंह के
नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।
टीम में एसएसआई रामदयाल
सिंह यादव, हेड कांस्टेबल अनिल चौधरी, कांस्टेबल जितेंद्र यादव, कांस्टेबल
अरविंद यादव और महिला आरक्षी लवकुश वर्मा शामिल थे। पुलिस ने खजनी में दर्ज केस
संख्या 161/2026 के तहत कार्रवाई करते हुए
चारों आरोपियों को रुद्रपुर गांव से पकड़ा। सभी आरोपी खजनी थाना क्षेत्र के
रुद्रपुर गांव के निवासी हैं।पुलिस ने
आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल एक चाकू और एक डंडा बरामद किया है।
इन्हें आला-ए-कत्ल के रूप में चिन्हित किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों का
पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। मुख्य आरोपी अभय उर्फ गोलू साहनी पर पहले
मारपीट और धमकी देने के मामले दर्ज हैं। आयुष साहनी और अंशु साहनी पर भी गंभीर
धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण खुलासे हुए हैं, जिनकी जांच जारी है। आरोपियों पर बीएनएस की गंभीर
धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।क्षेत्राधिकारी खजनी
विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस टीम के सामूहिक प्रयास से इस घटना का खुलासा
संभव हो सका।
Share On :
×
12:56
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।