-
Monday, 15th June, 2026
खजनी
रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर पुलिस ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों
की ठगी करने वाले 10 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त अनुभव पांडेय को
गिरफ्तार किया है। आरोपी को झंगहा थाना क्षेत्र के बोहाबार पुल से पकड़ा गया।
विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
अनुभव पांडेय पर आरोप है कि उसने लोगों को
रेलवे में टीसी (टिकट कलेक्टर) जैसे पदों पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके लिए
उसने फर्जी दस्तावेज तैयार किए और पीड़ितों से 10 लाख 4 हजार रुपये की ठगी की। वह खजनी थाने में दर्ज
एक मामले में लंबे समय से वांछित था।
यह गिरफ्तारी खजनी थाने में वर्ष 2024 में दर्ज केस संख्या 350/2024 से संबंधित है। आरोपी अनुभव पांडेय (34) देवरिया जिले के ग्राम सरहसबह टोला समुदा, थाना रूद्रपुर का निवासी है। उसके खिलाफ बीएनएस
की धाराओं 318(4), 338, 336(3), 316(2), 352 और 351(3)
के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) डीके पुरी और क्षेत्राधिकारी खजनी दीपांशी राठौर के मार्गदर्शन में खजनी थाने के इंस्पेक्टर जयन्त कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एस.आई. अविनाश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल धर्मराज सोनकर और कांस्टेबल वरूण पांडेय शामिल थे। यह अभियान एसएसपी डॉ कौस्तुभ के निर्देश पर चलाया जा रहा है।