Default Left Ad
Default Right Ad
Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, Couple, case गोरखपुर / खजनी 06-Apr-2026 03:25 PM

गाड़ी हटाने को लेकर दंपति से मारपीट, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रूरल न्यूज नेटवर्क हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के कटसहरा गांव में गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद में एक दंपति से मारपीट की गई। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Image Source Here...

कटसहरा निवासी मुन्नी खातून पत्नी मोहम्मद सुलेमान ने पुलिस को बताया कि बीते 5 अप्रैल को सुबह करीब दस बजे गांव के असलम, अकरम, शिब्बू और रसूल अहमद ने उन्हें और उनके पति मोहम्मद सुलेमान को गाड़ी हटाने की बात पर भद्दी-भद्दी गालियां दीं। इसके बाद लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपति को अस्पताल पहुंचाया। मुन्नी खातून की तहरीर पर पुलिस ने असलम व अकरम पुत्र गण लाल मोहम्मद, शिब्बू पुत्र रजा और रसूल अहमद पुत्र सूफी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×