Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, Khajni, health camp 12-Feb-2026 01:07 PM

13 फरवरी को खजनी में लगेगा दिव्यांग स्वास्थ्य शिविर, उपकरणों का होगा वितरण

रूरल न्यूज नेटवर्क। संगम सुपर स्पेशिलिटी आई हास्पिटल, तारामंडल द्वारा वरिष्ठ समाजसेवी स्व. संगम सिंह की पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 13 फरवरी को खजनी के ग्राम मंझरिया बुजुर्ग में सु

 
बह 10 से दोपहर दो बजे तक किया गया है।

इस अवसर पर दिव्यांगजनों के लिए उपकरणों का वितरण भी किया जाएगा।

 

शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. वाई. सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ डा. डी. के. सिंह, डा. एम. के. गुप्ता, डा. दिनेश चंद्र, डा. सतीश जायसवाल, डा. प्रमोद नायक मौजूद रहेंगे। इसके अलावा हडडी रोग विशेषज्ञ डा. अमित सिंह, डा शैलेश मौर्या, दंत रोग विशेषज्ञ डा. अमित पाण्डेय, चेस्ट रोग विशेषज्ञ डा. एस. के. लाट, चर्म रोग विशेषज्ञ डा. रत्नाकर शुक्ला, जनरल फिजिशियन डा. वी. पी. बरनवाल, डा. भूपेंद्र सिंह, आयुर्वेद चिकित्सक रवि प्रकाश सिंह मरीजों का उपचार करेंगे।

उक्त जानकारी देते हुए आयोजक मानवेंद्र सिंह उर्फ मिंटू ने बताया कि विमला सेवा संस्थान की टीम मरीजों का रजिस्ट्रेशन करने के उपरांत चिकित्सकों का सहयोग करेगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×