BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / खजनी • 16-09-2026

सर्वे चेयरमैन पर 72 हजार रुपए घूस लेने का आरोप

गोरखपुर : सदर तहसील के सर्वे चेयरमैन पर 72 हजार रुपए घूस लेने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला और उसके बेटों का नाम सरकारी कागज पर चढ़ाने के लिए उन्होंने रिश्वत मांगी। महिला ने बड़ी मुश्किल से उन्हें रुपए दे भी दिए, जिसके बाद भी काम नहीं करवाया गया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी को निलंबित कर दिया। अब कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ कैंट थाने में भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी का FIR दर्ज किया गया है। 

खजनी थाना क्षेत्र के रहने वाले शंकर दिग्विजय निषाद ने कोर्ट में एक प्रार्थना पत्र दी। जिसके आधार पर न्यायालय के आदेश के बाद कैंट थाने में मंगलवार को FIR दर्ज हुआ है। FIR माध्यम से बताया गया कि सदर तहसील के सर्वे चेयरमैन अशोक ने शंकर दिग्विजय की बहन कालिन्दी और उनके बेटों चन्द्रकेश मणि, इन्द्रजीत और नन्दलाल का नाम सरकारी कागज पर चढ़ाने के लिए फरवरी 2026 में 72,000 रुपए का डिमांड किया। मांग पर कालिन्दी ने अलग-अलग तारीखों पर थोड़ा- थोड़ा करके उनके खाते में पूरे रुपए भेज दिए। आरोप है कि सरकारी पद का गलत इस्तेमाल करते हुए आलोक ने रुपए मांगे और देने के बावजूद कोई काम नहीं करवाया। पूछताछ करने पर बार- बार टाल- मटोल करता रहा। पीड़ित का कहना है कि इस मामले में कई बार थाने में शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब मामला कोर्ट तक पहुंचा। तहरीर के मुताबिक मामले से जुड़ा वीडियो और ऑडियो को एक पेनड्राइव के माध्यम से गोरखपुर और बलिया के सहायक अभिलेख अधिकारी के ऑफिस में जमा कराया गया। जिसके आधार पर आरोपी को तत्काल उसके पद से निलंबित कर दिया गया। शंकर का आरोप है कि इस कार्रवाई के बाद पीड़ित को आश्वासन दिया गया था कि आगे की जांच करते हुए उनके रुपए लौटाए जाएंगे। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

कैंट थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार के मुताबिक कोर्ट के निर्देश के आधार पर तहरीर के हिसाब से आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। हर बिंदु पर जांच पड़ताल की जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:54
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।