Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• Author • गोरखपुर / खजनी • 16-06-2026

खजनी में नाबदान के पानी पर देवरानी-जेठानी में मारपीट, विवाद में एक का सिर फटा, दोनों पक्षों पर केस दर्ज

रूरल न्यूज नेटवर्क। खजनी के ढढौना गांव में नाबदान का पानी बहाने को लेकर देवरानी-जेठानी और उनके परिवारों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान हुई मारपीट में एक महिला का सिर फट गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

उनवल पुलिस चौकी पर जानकारी देने के बाद पीड़िता संजू देवी पत्नी उमेश निषाद ने सोमवार, 15 जून को खजनी थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि शाम को जब वह अपने बेटे के साथ खजनी बाजार से लौटीं, तो देखा कि उनके नाबदान का पानी रोका जा रहा था। जब संजू ने इसका विरोध किया, तो उनके जेठ वीरेंद्र निषाद और जेठानी सोना देवी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

संजू देवी के अनुसार, इस मारपीट में उनका सिर तीन जगह फट गया। लहूलुहान हालत में गांव वालों ने उन्हें बचाया, और उनके बेटे ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। संजू देवी ने अपने पट्टीदारों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

I

वहीं, दूसरे पक्ष की सोना देवी ने भी थाने में तहरीर दी है। उन्होंने अपनी तहरीर में संजू देवी और उनके भाई पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

खजनी थाने के प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई की है। संजू देवी की तहरीर पर केस बीएनएस की धारा के तहत वीरेंद्र निषाद और सोना देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

दूसरे पक्ष की सोना देवी की तहरीर पर केस संजू देवी और स्वतंत्र निषाद के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच और विधिक कार्रवाई की जिम्मेदारी उनवल पुलिस चौकी के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह को सौंपी गई है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
07:53
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब