Default left Ad
Default right Ad
Gorakhpur, Khajni , Bar Association 20-Mar-2026 04:58 PM

खजनी बार एसोसिएशन चुनाव में नामांकन प्रक्रिया पूरी, अध्यक्ष पद पर 3, उपाध्यक्ष पर 2 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

रूरल न्यूज नेटवर्क खजनी तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और मंत्री सहित विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। दो दिनों तक चली नामांकन प्रक्रिया के बाद नामांकन पत्रों की जांच की गई और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी गई है।

अध्यक्ष पद के लिए पूर्णमासी यादव, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव उर्फ मल्लु लाल और कृपाशंकर सिंह ने नामांकन किया है। वहीं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए कृष्णा कुमार और ईश्वर चंद्र सिंह ने पर्चा भरा। मंत्री पद के लिए शिवकुमार और चंद्रमौली शर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

उपाध्यक्ष पद के लिए दिनेश कुमार और पन्नेलाल यादव ने नामांकन किया है, जबकि संयुक्त मंत्री (प्रशासन) पद के लिए अजय कुमार सिंह ने अपना पर्चा भरा है।

Image Source Here...

आगामी 30 मार्च को एल्डर्स कमेटी की निगरानी में चुनाव प्रक्रिया पूरी होगी। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन रामप्रीत यादव, सदस्य कृष्णानंद शुक्ला, मारकंडे राम त्रिपाठी, दरगाही प्रसाद आजाद और सुदामा प्रसाद की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई।

एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट रामप्रीत यादव ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। मतदान और परिणाम 30 मार्च को ही घोषित किए जाएंगे।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×