आप यहाँ हैं :Home /
गोरखपुर /
खजनी
/ तीन बच्चों की मां प्रेमी...
सन्देश :
gorakhpur, cm yogi, Mother
गोरखपुर / खजनी
09-Jun-2026 05:11 PM
तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, पति ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी, पुलिस तलाश में जुटी
रूरल न्यूज नेटवर्क।खजनी में तीन
बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। महिला के पति की शिकायत पर खजनी
थाने में 9 जून को गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने महिला, उसके प्रेमी और बच्चों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, खजनी कस्बे के एक परिवार ने लगभग 14 साल पहले अपनी बेटी की शादी जैतपुर बाजार इलाके में की थी।
शादी के बाद महिला अपने पति के साथ ससुराल में रहती थी और अक्सर अपने मायके
आती-जाती रहती थी। बताया जाता है कि मायके में ही उसका अपने सगे भाई के एक दोस्त
के साथ प्रेम संबंध था।
पिछले दिनों महिला अपने
बच्चों के साथ मायके आई थी। इस दौरान वह अपने मोबाइल फोन पर अक्सर प्रेमी युवक से
बात करती थी। कुछ समय बाद वह अपने बच्चों को लेकर अचानक मायके से कहीं चली गई।जब वह देर तक घर नहीं लौटी, तो महिला की
मां ने उसे आसपास तलाश किया। उन्होंने सोचा कि शायद वह अपनी ससुराल लौट गई होगी।
हालांकि, दामाद से पूछताछ करने पर पता चला कि वह ससुराल
भी नहीं पहुंची है।
मामले की जानकारी मिलते ही
महिला का पति खजनी स्थित अपनी ससुराल पहुंचा। उसने हर संभावित स्थान पर अपनी पत्नी
और बच्चों का पता लगाने की कोशिश की, लेकिन उनका
कहीं कोई सुराग नहीं मिला। थक-हार कर उसने पुलिस को सूचना देने का फैसला किया।
Image Source Here...
अपनी सास के साथ खजनी
थाने में पहुंचकर पीड़ित पति ने पुलिस से अपनी पत्नी और बच्चों को तलाश करने की
गुहार लगाई। पति ने बताया कि उनकी शादी को 14 वर्ष हो चुके हैं और
बच्चे अभी छोटे हैं। उसे अपनी पत्नी से अधिक चिंता अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर
है।इस संबंध में क्षेत्राधिकारी खजनी विवेक कुमार तिवारी
ने बताया कि महिला और उसका प्रेमी दोनों बालिग हैं। हालांकि, बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें जल्द से जल्द
तलाश करने के आदेश दिए गए हैं।