-
Wednesday, 1st April, 2026
खजनी
इसके अलावा उनका निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें जरूरी दवा
का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 7 बैटरी चालित ट्राइसाइकिल, 10 सामान्य ट्राइसाइकिल, 35 व्हीलचेयर, 38 श्रवण यंत्र, 40 कमर बेल्ट,
नेत्र बाधित मरीजों के लिए सेंसर युक्त छड़ियाँ
तथा 45 सामान्य छड़ियाँ सहित अन्य आवश्यक सहायक उपकरण
सीआरसी, गोरखपुर के सहयोग से जरूरतमंदों को वितरित किए
गए।
निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में लगभग 225 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क परामर्श,
प्रशिक्षण एवं दवाओं का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों एवं
जरूरतमंदों को सहयोग प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सार्थक पहल
करना रहा। कार्यक्रम के
उपरांत डॉक्टर वाई. सिंह द्वारा अपने पिता स्व. संगम सिंह के व्यक्तित्व एवं
कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
सहायक उपकरणों का वितरण डॉ. वाई. सिंह की
माताजी श्रीमती विमला सिंह, मानवेंद्र सिंह,
श्रद्धा सिंह एवं अलका सिंह, रीना, सरला एवं परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डॉ. डी.के. सिंह, डॉ. डी.के. श्रीवास्तव, डॉ. अमित पांडे, डॉ. रत्नाकर शुक्ल, डॉ. एस.के. लाट,
डॉ. वी.पी. बरनवाल, डॉ. एम.के. गुप्ता, डॉ. सतीश जायसवाल,
डॉ शैलेश मौर्य,
डॉ भूपेंद्र सिंह एवं डॉ. मनीष नायक सहित सेवा
भारती के अन्य चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। उक्त कार्यक्रम में CRC गोरखपुर के निदेशक
जितेंद्र यादव एवं राजेश कुमार, नागेंद्र पांडे,
आलिमंको से नीरज व कंचन उपस्थित रहे।
आशुतोष सिंह, राजेश सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री जी.एम. सिंह, विकस शाही पवन सिंह, अजय पांडे, अनंत पाल, ब्लॉक प्रमुख शक्ति सिंह, पार्षद अशोक मिश्र, रत्नेश पांडे, रामेंद्र चंद, राजेश मिश्रा, प्रधान प्रतिनिधि मोनू सिंह, ग्राम प्रधान रमेश सिंह, पवन सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।