Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, lover, suicide, hanging 27-Jan-2026 04:27 PM

रील प्रेमी किशोर ने किया सुसाइड:मफलर के फंदे से लटका मिला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र में 26 जनवरी रात करीब 11 बजे 15 वर्षीय किशोर का शव फंदे से लटका मिला। युवक ने कथित तौर पर मफलर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव था। अक्सर इंस्टाग्राम के लिए रील बनाता था।

सोमवार शाम शव मिलने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। मृतक किशोर की मां ने बेटे का शव कमरे में पंखे से लटका पाया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को नीचे उतारा। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Image Source Here...

पढ़ाई छोड़ बनाता था रील

मामला खजनी थाना क्षेत्र के महुआडाबर पुलिस चौकी अंतर्गत खोरठा गांव का बताया जा रहा है। मृतक किशोर की पहचान कृष्णा (15) पुत्र बेचू के रूप में हुई है। बीती रात अपने घर में छत के पंखे से मफलर बांधकर फांसी लगाने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में शोक छा गया। बताया गया है कि बेचू के दो बेटे हैं, जिनमें बड़ा बेटा पिता के साथ बाहर पेंट पॉलिश का काम करता है। कृष्णा अपनी मां के साथ गांव में रहता था। कृष्णा गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ता था, लेकिन उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। वह मोबाइल पर रील्स बनाने का शौकीन था। गांव के लोगों और प्रारंभिक पुलिस जांच में आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। सूचना मिलने पर महुआडाबर चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×