-
Wednesday, 1st April, 2026
खजनी
रूरल न्यूज नेटवर्क। खजनी ब्लॉक क्षेत्र में एक
युवती द्वारा स्थानीय युवक पर शादी का वादा किए जाने और बाद में संबंध बिगड़ने की
शिकायत दर्ज कराई गई है। पीड़िता का कहना है कि वह युवक के साथ लंबे समय तक
अलग-अलग स्थानों पर रहकर संबंध में थी,
लेकिन बाद में
विवाद उत्पन्न हो गया।
युवती ने पुलिस
को दी गई जानकारी में कहा कि वह और युवक काफी समय तक प्रदेश से बाहर किराए के मकान
में साथ रहे थे। इसके बाद दोनों खजनी क्षेत्र में वापस आकर अलग-अलग स्थानों पर
किराए पर रहते रहे। इसी दौरान दोनों के बीच व्यक्तिगत कारणों से तनाव बढ़ा और आपसी
रिश्ते में दूरी आ गई।
पीड़िता के
अनुसार, हाल के दिनों में स्थिति और
बिगड़ गई, जिसके बाद उसने थाने में
औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। युवती ने कहा कि अब वह अपने माता-पिता के पास भी वापस
नहीं जा पा रही है और युवक से भी बात नहीं बन पा रही है।