Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, girl j, Ami River 02-Jun-2026 04:39 PM

युवती ने आमी नदी में लगाई छलांग, शव बरामद, पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकली थी

रूरल न्यूज नेटवर्क खजनी थाना क्षेत्र के छताईं पुल पर आमी नदी में एक युवती ने सुबह 6:30 बजे छलांग लगा दी। घंटों की मशक्कत के बाद एसडीआरएफ टीम ने उसका शव बरामद कर लिया। युवती की पहचान बांसगांव थाने की हरनहीं चौकी क्षेत्र के सैरों गांव निवासी राजेश यादव की 22 वर्षीय बेटी नीलू यादव के रूप में हुई है। राजेश यादव एक निजी स्कूल बस चालक हैं।

बताया गया कि पिछली रात नीलू ने अपने छोटे भाई को डांटा और मारा था, जो घर में शरारत कर रहा था। पिता राजेश यादव के घर लौटने पर भाई ने नीलू की शिकायत की। इस पर पिता ने नीलू को डांटा और एक थप्पड़ भी मारा। उन्होंने नीलू से कहा कि वह अपने भाई से द्वेष रखती है और उसे हमेशा मारती-पीटती है। उन्होंने चेतावनी दी कि दोबारा ऐसी गलती करने पर परिणाम गंभीर होंगे। पिता की डांट-फटकार से आहत होकर नीलू रोने लगी और रात में भोजन भी नहीं किया। सुबह वह बिना किसी को बताए घर से निकली और सीधे आमी नदी के छताईं पुल पर पहुंच गई।

Image Source Here...

पुल की रेलिंग पर चढ़कर उसने नदी में छलांग लगा दी। इस घटना को खजनी की ओर लौट रहे एक स्थानीय युवक ने अपनी कार से देखा। सूचना मिलने पर खजनी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवती की तलाश शुरू की। हालांकि, नदी के गंदे पानी और जलकुंभी के कारण गोताखोरों को दिक्कत हुई।

बाद में, एसडीआरएफ की टीम एयर बोट से घटनास्थल पर पहुंची। दोपहर 1 बजे कांटे की मदद से युवती का शव नदी से बरामद कर लिया गया। खजनी थाने के प्रभारी निरीक्षक जयन्त कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×