BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / खजनी • 16-09-2026

बाइक खड़ी करने को लेकर युवक की ब्लेड से गला रेतने की कोशिश, 3 आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर : बाइक खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में तीन युवकों ने एक युवक को घेर लिया। मारपीट करने के बाद ब्लेड से गला काटने का प्रयास किया गया। शोर सुनकर राहगीरों के पहुंचने पर आरोपित मौके से फरार हो गए। घायल युवक का उपचार बीआरडी मेडिकल कालेज के नेहरू अस्पताल चल रहा है। इधर, पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए बुधवार को खजनी थाना पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की पहचान खुटभार निवासी विपिन कुमार, अमित कुमार, रमाशंकर के रूप में हुई है। घटना सोमवार की रात में हुई थी। खुटभार निवासी रोहित प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रात आठ बजे खजनी बाजार जा रहे थे। गांव में श्याम हास्पिटल से आगे महुआ के पेड़ के पास चार युवकों ने उन्हें पकड़ लिया। आरोपितों ने पहले गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और इसके बाद ब्लेड से हमला कर गले की नस काटने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास के राहगीर मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपित भाग निकले।घटना की जानकारी होने पर रोहित के पिता मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए गोरखपुर जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक जयंत कुमार सिंह ने बताया कि बाइक हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसी दौरान एक पक्ष की ओर से धारदार ब्लेड से हमला किया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई चल रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:54
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।