Default Left Ad
Default Right Ad
Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, Trailer, Ami river गोरखपुर / खजनी 10-Apr-2026 03:28 PM

रेलिंग तोड़ आमी नदी में गिरा ट्रेलर, चालक सुरक्षित

रूरल न्यूज नेटवर्क नौसढ़-खजनी मार्ग में स्थित छताई पुल पर एक बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार में जा रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे आमी नदी में गिर गया। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर काफी भीड़ जुट गई।

BR44GA6410 नंबर का ट्रेलर छताई पुल को पार करते समय अचानक डगमगा गया और चालक के नियंत्रण खोते ही रेलिंग तोड़कर सीधे नीचे नदी में जा गिरा। तेज आवाज के साथ हुए हादसे के बाद पुल से गुजर रहे अन्य वाहन भी रुक गए। नदी में जलकुंभी के बीच ट्रेलर का अधिकांश हिस्सा डूब गया, जिससे कुछ देर तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी।

Image Source Here...

सूचना मिलते ही खजनी पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस टीम ने चालक राजेश कुमार पासवान पुत्र करमनाथ, निवासी ग्राम ठाकुरपुर थाना गुलरिया (गोरखपुर) को सुरक्षित बाहर निकालकर खजनी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। चालक को हल्की चोटें आई हैं।

थाना प्रभारी जयन्त सिंह ने बताया कि वाहन स्वामी खुर्शीद अहमद पुत्र गुलाम सरवर, निवासी ग्राम सखरी थाना चौरी चौरा (गोरखपुर) को घटना की सूचना दे दी गई है। ट्रेलर को बाहर निकालने के लिए क्रेन की व्यवस्था की जा रही है और जल्द ही रिकवरी का कार्य कराया जाएगा। फिलहाल किसी अन्य के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि खजनी मार्ग पर टोल बचाने के उद्देश्य से भारी ट्रक और ट्रेलर बड़ी संख्या में इस रास्ते का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे सड़क पर दबाव बढ़ गया है और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने और सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग की है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×