गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
रेडियो
टीवी
आप यहाँ हैं :Home /
गोरखपुर /
खजनी
/ महिला से मारपीट, भूूमि विवाद...
महिला से मारपीट, भूूमि विवाद की शिकायत पर कांस्टेबल और महिला पुलिस ने पीटा
रूरल न्यूज नेटवर्क।खजनी थाने में भूमि विवाद
की शिकायत लेकर पहुंची एक महिला से कथित तौर पर मारपीट की गई। आरोप है कि एक पुरुष
कांस्टेबल ने उसे थप्पड़ मारा और बाद में एक महिला सब-इंस्पेक्टर ने उसे एक कमरे
में बंद कर पीटा। यह घटना गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र के साखडांड़ पांडेय गांव
की है।
पीड़ित महिला
शारदा देवी ने बताया कि उनका पट्टीदारों के साथ पुराना भूमि विवाद चल रहा है।
रविवार को जब पट्टीदारों ने जमीन पर कब्जा करने की नीयत से निर्माण कार्य शुरू
किया, तो शारदा देवी, उनकी बेटियों और देवरानी ने इसका विरोध किया और पुलिस को 112 पर सूचना दी।
शारदा देवी
रोते हुए पैदल खजनी थाने पहुंचीं। थाने में उन्हें रोते और चिल्लाते देख एक
कांस्टेबल ने कथित तौर पर उन्हें शांत कराने के लिए थप्पड़ मार दिया। जब महिला ने
इसका विरोध किया, तो एक महिला
पुलिसकर्मी उसे पकड़कर आईटी सेल कक्ष में ले गईं।
Image Source Here...
आरोप है कि
महिला पुलिसकर्मी ने कमरे का दरवाजा बंद करके शारदा देवी को पीटा। इस दौरान शारदा
देवी की बेटी और देवरानी भी उनके पीछे थाने पहुंची थीं। अपनी जेठानी के साथ मारपीट
होते देख वे भयभीत होकर थाने से बाहर निकल गईं।
इस बीच, पुलिस ने आरोपी पट्टीदारों को शांतिभंग के आरोप में हिरासत
में ले लिया। खजनी थाने के कोतवाल इंस्पेक्टर जयंत सिंह ने इस घटना पर नाराजगी
व्यक्त की। उन्होंने बताया कि भूमि विवाद सुलझाने के लिए सोमवार को दोनों पक्षों
को थाने बुलाया गया था और निर्माण न करने की चेतावनी दी गई थी।
इंस्पेक्टर
सिंह ने थाने में हंगामा करने पर पीड़ित महिला को भी फटकार लगाई। जब पीड़ित महिला
ने थानाध्यक्ष से पुरुष कांस्टेबल और महिला पुलिस द्वारा मारपीट की शिकायत की, तो उन्होंने कहा कि थाने में हंगामा करने की अनुमति किसी को
नहीं दी जाती। महिला ने मारपीट की घटना की तहरीर दी, लेकिन उसे
स्वीकार नहीं किया गया।
इसके बाद महिलाएं शिकायत
लेकर क्षेत्राधिकारी (सीओ) दीपांशी राठौर के कार्यालय पहुंचीं, लेकिन वह कार्यालय में नहीं मिलीं। क्षेत्राधिकारी
खजनी दीपांशी राठौर ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि
दोनों पक्षों को शांतिभंग में पाबंद किया गया है और थाने में महिला से मारपीट की
घटना की निष्पक्ष जांच की जाएगी।
Share On :
×
12:57
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।