Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, Youth, attac, farming 26-Feb-2026 04:16 PM

मछली पालन विवाद में युवक पर हमला, चार नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

रूरल न्यूज नेटवर्क हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के सहिजना गांव में मछली पालन को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर हमला किया गया। मामले में पुलिस ने गांव के चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों ने युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने जांच के उपरांत बुधवार को मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी गई।

Image Source Here...

​क्या है पूरा मामला

​ग्राम सहिजना निवासी सुनील सिंह पुत्र स्वर्गीय राम सरन सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने गांव के ही एक तालाब में मछली पालन का कार्य शुरू किया है। उनकी इस तरक्की और व्यवसाय को लेकर गांव के ही कुछ 'मनबढ़' किस्म के लोग रंजिश रखने लगे थे।

पीड़ित के अनुसार, बीती 15 फरवरी की रात करीब 9 बजे जब वह अपने काम से संबंधित कार्यों में व्यस्त थे, तभी गांव के संतोष सिंह, राहुल सिंह (पुत्रगण सुबाष सिंह), सुबाष सिंह और अखिलेश सिंह ने उन्हें घेर लिया।

​आरोप है कि इन चारों व्यक्तियों ने सुनील सिंह को देखते ही भद्दी-भद्दी गालियां देनी शुरू कर दीं। जब सुनील ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन पर हमला बोल दिया और उनकी जमकर पिटाई की। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उन्हें भविष्य में मछली पालन बंद करने की चेतावनी देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

 घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल

​घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया है। पुलिस ने संतोष सिंह, राहुल सिंह, सुबाष सिंह और अखिलेश सिंह के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 131, 352 और 351(3) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें मामले की जांच कर रही हैं और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​इस घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है, वहीं पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×