Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, police constable • गोरखपुर / खोराबार • 29-05-2026

मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कालेज में 81 पुलिस आरक्षियों को मिला साइबर फारेंसिक प्रशिक्षण, साइबर अपराध मिटाने में मिलेगा सहयोग

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MMMUT) के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग द्वारा 81 पुलिस आरक्षियों के लिए साइबर फॉरेंसिक जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय और गोरखपुर जोन पुलिस के बीच हुए एमओयू के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा और अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन पुलिस मुथा अशोक जैन के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. विमल कुमार ने अतिथियों और प्रशिक्षण प्राप्त करने आए पुलिस कर्मियों के स्वागत के साथ की।

Image Source Here...

आधुनिक तकनीक पर दिया जोर

इस दौरान पुलिस आरक्षियों को साइबर फॉरेंसिक रिसर्च सेंटर में उपलब्ध आधुनिक तकनीकों और उपकरणों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने मोबाइल फॉरेंसिक, वीडियो फॉरेंसिक, डाटा रिकवरी, नेटवर्क फॉरेंसिक और डिजिटल साक्ष्य विश्लेषण जैसी तकनीकों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही यह भी समझाया गया कि साइबर अपराधों की जांच में इन तकनीकों का किस प्रकार उपयोग किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एएसपी दिनेश गोदारा ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में पुलिस अधिकारियों का तकनीकी रूप से प्रशिक्षित और दक्ष होना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि मोबाइल फॉरेंसिक, वीडियो जांच, पासवर्ड बायपासिंग के लिए Passware, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) विश्लेषण और डिक्रिप्शन तकनीकों का इस्तेमाल जांच को मजबूत बनाने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस की जांच क्षमता को और बेहतर बनाते हैं।

एडवांस टेक्नोलॉजी के बारे में दी गई जानकारी

विशिष्ट अतिथि उपेन्द्र सिंह, साइबर कमांडो, गोरखपुर जोन पुलिस ने पुलिस कर्मियों को आधुनिक साइबर जांच उपकरणों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान फैराडे बैग्स, अल्ट्राकिट, राइट ब्लॉकर, गूगल गतिविधि, जीपीएस गतिविधि, फेसबुक कानून प्रवर्तन अभिलेख और साइबर सेफ पोर्टल और उत्तर प्रदेश पुलिस पोर्टल जैसे टूल्स का उपयोग बेहद महत्वपूर्ण है। इन उपकरणों के उपयोग से जांच प्रक्रिया अधिक सुरक्षित, विश्वसनीय और कानूनी रूप से मजबूत बनती है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
21:09
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब