-
Monday, 15th June, 2026
खोराबार
रूरल न्यूज नेटवर्क। खोराबार थाना
क्षेत्र के लालपुर टीकर के नदुआ बारी टोला में रात करीब 11 बजे 24 वर्षीय युवक
गोलू चौहान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों द्वारा उसे जिला अस्पताल ले
जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना सुबह करीब 9 बजे कोतवाली पुलिस ने खोराबार पुलिस को दी। सूचना मिलने पर
खोराबार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज
दिया।
मृतक गोलू चौहान, हिंदकुमार चौहान का पुत्र था और घर पर रहकर मजदूरी का काम
करता था। उसके कोई बच्चे नहीं थे। घटना के समय उसकी पत्नी घर पर मौजूद थी। आसपास
के लोगों के अनुसार, पति-पत्नी के
बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
गोलू चौहान अपने तीन भाइयों
में दूसरे नंबर पर था। उसके पिता बाहर मजदूरी करते हैं, जबकि बड़ा भाई दीपक चौहान ऑटो चालक है और सबसे छोटा भाई
राहुल घर पर रहता है।