Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, worker • गोरखपुर / खोराबार • 06-06-2026

सिर पर चढ़ा क्रेन का पहिया, तड़पकर मजदूर की मौत, काम के दौरान गिरा था गाड़ी से

रूरल न्यूज नेटवर्क खोराबार थाना क्षेत्र के सिक्टौर चौराहे पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान शाहजहांपुर जिले के लखनपुर के रहने वाले दिलीप के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दिलीप रोज की तरह सड़क पर चल रहे निर्माण काम में क्रेन की मदद से पाइप ले जाने का काम कर रहा था। इसी दौरान वह चलती गाड़ी से नीचे गिर गया और क्रेन के नीचे आ गया। हादसे में क्रेन का अलगा पहिया उसके सिर पर चढ़ गया, सिर फटने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Image Source Here...

जानकारी के मुताबिक खोराबार थाना क्षेत्र के सिक्टौर चौराहे पर शुक्रवार को निर्माण कार्य चल रहा था। जिसमें क्रेन से दिलीप पाइप ढ़ोने का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक गाड़ी से गिर गया।

इतने में क्रेन का अगला पहिया उसके सिर पर चढ़ गया। हादसे में उसकी खोपड़ी चकनाचूर हो गई। खून से लतफत दिलीप की मौके से ही तड़प कर मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से आस- पास अफरा- तफरी मच गई।

Image Source Here...

25 मिनट देरी से पहुंची पुलिस

स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। लेकिन आरोप है कि जानकारी देने के बावजूद करीब 25 मिनट तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। जबकि दुर्घटनास्थल से महज 300 मीटर की दूरी पर सहारा स्टेट पुलिस चौकी स्थित है। इसे लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिली।

हादसे की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खोराबार पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक दिलीप शाहजहांपुर जिले के लखनपुर के रहने वाला था। परिवार के भरण- पोषण के लिए गोरखपुर में मजदूरी करता था।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
16:21
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब