Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, body, Ramgarhtal, sulphas 08-Feb-2026 05:08 PM

रामगढ़ताल में मिली महिला की लाश, चूहे मारने की दवा, सल्फाश, फिनायल की गोलियां भी मिली, सुसाइड की आशंका

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर के रामगढ़ताल किनारे रविवार को एक 36 साल की महिला की लाश मिली है। राहगीरों ने लाश देखकर रामगढ़ताल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ताल में आधी डूबी बॉडी बाहर निकलवाई। महिला के पास से चूहे मारने की दवा, सल्फाश और फिनायल की गोलियां मिली हैं। वहीं सल्फाश की 3 टैबलेट गायब हैं।

इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि सल्फाश खाने के बाद बेचैनी बढ़ने पर महिला रामगढ़ताल के किनारे गई। जहां पर वह मृत हालत में मिली। महिला की पहचान सूबा बाजार की वंदना पांडेय के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को कॉल कर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।

Image Source Here...

पूरा मामला

सुबह करीब 10 बजे रामगढ़ताल के दिग्वियजनाथ पार्क के सामने ताल में आधी डूबी महिला की लाश देखी गई। जिसके बाद वहां राहगीरों की भीड़ लग गई। सूचना पर रामगढ़ताल थाने की पुलिस भी पहुंंच गई। पुलिस ने लाश को बाहर निकाला। इसके बाद पहचान कर उसके पति नागेश पांडेय काे कॉल कर सूचना दी।

मौके पर पहुंचकर नागेश ने महिला की लाश की पहचान अपनी पत्नी के रूप में की। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम से ही वंदना घर से कहीं निकली हुई थी। इसके बाद रिश्तेदारों के पास भी कॉल करके उसके बारे में जानकारी जुटाई गई। इसके बाद रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर तलाश की। लेकिन वह कहीं नहीं मिली।

वंदना के दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि पति नागेश कैब चलवाता है। इधर कुछ दिनों से वंदना अवसाद में रहती थी। उसकी दवा भी चल रही थी। इससे पहले भी बिना बताए वह घर से बाहर निकल चुकी है। लेकिन वह सुरक्षित वापस आ गई थी। घटना की सूचना पर वंदना के माता-पिता भी पहुंच गए। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने समझाकर बॉडी पोस्टमार्टम कराने के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भिजवाई।

"इस संबंध में कैंट सीओ योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला के पास से चूहे मारने की दवा, सल्फाश और फिनायल की गोलियां मिली हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि सल्फाश की गोलियां खाने के बाद वह पानी के पास गई है।"

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×