-
Wednesday, 1st April, 2026
खोराबार
रूरल न्यूज नेटवर्क। 24 साल का एक युवक
हाइंटेंशन बिजली की तार पर चढ़ गया। जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने युवक को तार पर चढ़ते देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया और तुरंत
परिवार को सूचना दी।
लोगों ने युवक
को उतरने के लिए खूब समझाया लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी। अंत में पुलिस को
बुलाया गया। पुलिस ने घंटों की मशक्क्त के बाद समझा कर उसे तार से नीचे उतारा और
परिवार को सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक किसी बात को लेकर परिवार से
नाराज था जिसके बाद उसने यह खौफनाक कदम उठाया।
मिली जानकारी
के अनुसार खोराबार थानाक्षेत्र के चपवन गांव का निवासी 24 साल का सलीम शेख परिवार वालों से किसी बात को लेकर नाराज
हुआ और सुबह करीब 9 बजे अकोलही
स्थित शिव मंदिर के पास लगे हाइटेंशन बिजली तार पर चढ़ गया, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
मंदिर के पास
मौजूद लोगों ने युवक को तार पर चढ़ा देखा तो शोर मचाते हुए तुरंत परिजनों और पुलिस
को सूचना दी। सूचना मिलते ही खोराबार पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों और
परिजनों की मदद से युवक को समझाने का प्रयास शुरू किया।
काफी देर तक
समझाने-बुझाने और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक किसी पारिवारिक बात को लेकर घर से नाराज था, जिसके चलते उसने यह खतरनाक कदम उठाया।
गनीमत रही कि समय रहते लोगों की नजर पड़ गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने युवक को परिजनों के सुपुर्द कर मामले की जांच शुरू कर दी है।