Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, training, Agra 22-Jan-2026 03:07 PM

आगरा में प्रशिक्षण के बाद भी युवक को नही मिली नौकरी, गोरखपुर में 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज

गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र में नौकरी और ठेका दिलाने के नाम पर एक अंतरराज्यीय गिरोह द्वारा एक व्यक्ति से लगभग 29 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित दीनानाथ यादव की शिकायत पर खोराबार पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम मिर्जापुर निवासी दीनानाथ यादव की मुलाकात वर्ष 2023 में बेलिपार थाना क्षेत्र के ग्राम चेरिया निवासी वीरेंद्र कुमार से हुई थी। वीरेंद्र ने दीनानाथ को शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी दिलाने का प्रलोभन दिया।

प्रशिक्षण के नाम पर मथुरा और आगरा भी भेजा गया

इसके लिए दीनानाथ को प्रशिक्षण के नाम पर मथुरा और आगरा भी भेजा गया, लेकिन तो प्रशिक्षण हुआ और ही नौकरी मिली। इस दौरान वीरेंद्र ने दीनानाथ को मथुरा निवासी राजू सिंह और आगरा निवासी संजय सिंह से मिलवाया, जिन्होंने नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे ऐंठे।

रेलवे में ठेका दिलाने के नाम पर 15.80 लाख रुपए ठगे

बाद में इस ठगी के खेल में कोलकाता निवासी रौनक भी शामिल हो गया, जिसने रेलवे में ठेका दिलाने के नाम पर दीनानाथ से 15.80 लाख रुपए ठग लिए।

ठगी के इस पूरे मामले में विजेंद्र द्वारा 5.33 लाख रुपए, संजीव द्वारा 3 लाख रुपए, . दास द्वारा 80 हजार रुपए, जीवन कृष्ण मंडल द्वारा 5.54 लाख रुपए और इंद्र नील दास द्वारा 8.27 लाख रुपए सहित कुल 7 लाख रुपए और वसूले गए। इन सभी के बदले में दीनानाथ को तो नौकरी मिली और ही कोई ठेका।

पीड़ित ने एसएसपी से लगाई गुहार

पीड़ित दीनानाथ यादव ने एसएसपी राजकरण नय्यर को पूरे घटना की जानकारी दी। एसएसपी के आदेश पर आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर ली गई है। मामले की गहन जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×