Default left Ad
Default right Ad
Gorakhpur, Cm Yogi, tension, wire 19-Mar-2026 04:48 PM

हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक, हाथ, पैर और पेट का हिस्सा झुलसा, इलाज जारी

रूरल न्यूज नेटवर्क खोराबार थानाक्षेत्र में बुधवार शाम एक युवक हाई टेंशन (एचटी) लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। यह घटना रामनगर करजहां में हुई, जहां युवक अपनी छत साफ कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, पिपराइच ब्लॉक के रामनगर करजहां के पूर्व प्रधान के 22 वर्षीय बेटे अगेंश निषाद शाम को अपनी छत की सफाई कर रहे थे। छत धोने के दौरान पानी का छिंटा छत के पास से गुजर रही एचटी लाइन पर पड़ गया।

Image Source Here...

पानी के संपर्क में आते ही अगेंश बिजली की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। उनके परिवार के सदस्य तुरंत छत पर पहुंचे और देखा कि अगेंश बुरी तरह झुलस गए थे। उनके पैर, हाथ और पेट का बड़ा हिस्सा झुलस गया है। अगेंश को तत्काल गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है।

इस घटना पर बिजली विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि बिजली के तारों के पास बच्चों को नहीं आने देना चाहिए। साथ ही, तारों के पास लोहे या पानी से संबंधित कोई भी कार्य अत्यंत सावधानी से करना चाहिए।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×