Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, attacke • गोरखपुर / खोराबार • 01-06-2026

बीच सड़क पर युवती पर हमला, शोहदे ने रोकर बातचीत करने का दबाव बनाया, मना करने पर भड़का

रूरल न्यूज नेटवर्क एक युवती से देर रात छेड़खानी और उसपर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती मंदिर से लौट रही थी तभी मदन मोहन मालवीय इंस्टीट्यूट्स ऑफ टेक्नोलॉजी के गेट सामने शोहदे ने उससे पहले बातचीत करने के लिए दबाव बनाया।

Image Source Here...

युवती के मना करने पर भड़क उठा और मारपीट करने लगा। इतना ही नहीं पीड़ित का फोन भी पटक कर तोड़ दिया। राहगीरों के जुटने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसकी शिकायत पुलिस को की गई। कैंट पुलिस आरोपी के तलाश में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक देवरिया रोड स्थित MMMUT के पास की कालोनी में रहने वाली युवती रविवार रात करीब आठ बजे एमएमयूटी के पास स्थित मंदिर से दर्शन कर पैदल घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में साहिल नाम के एक युवक ने उसे रोक लिया और बातचीत करने की कोशिश करने लगा।

युवती ने विरोध किया और आगे बढ़ने लगी तो आरोपी ने अपना आपा खो दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इंकार सुनते ही आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बीच सड़क पर हो रहे हंगामे को देखकर राहगीर और स्थानीय लोग दौड़ पड़े।

युवती का मोबाइल तोड़ा

आरोप है कि मारपीट के दौरान युवक ने युवती का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। जिससे वह बुरी तरह सहम गई। युवती को बिलखता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए जिसके बाद आरोपी तुरंत फरार हो गया।

लोगों ने युवती को शांत कराया और सुरक्षित उसके घर तक पहुंचाया। बताया जा रहा है कि पूछने पर युवती ने बताया कि साहिल नाम का युवक उसके स्कूल में पढ़ता था और इसी वजह से उसे जानता था।

आरोप है कि वह पुरानी पहचान का फायदा उठाकर लगातार बातचीत करने का दबाव बना रहा था। रविवार की रात मौका पाकर रास्ते में घेरने का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस को शिकायत कर दी गई है। कैंट थाना पुलिस शोहदे की तलाश में जुटी है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
21:12
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब