-
Monday, 15th June, 2026
खोराबार
रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर के
रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के ब्वॉयज हॉस्टल में बीटेक छात्र के सुसाइड के बाद शनिवार
को छात्रों ने कॉलेज में जमकर हंगामा किया। सभी ने वी वांट जस्टिस के नारे लगाए।
बता दें गुरुवार को सुबह हॉस्टल के कमरे में बीटेक छात्र का पंखे में फंदे के सहारे उसका लटका हुआ शव मिला। छात्र के पास से एक पन्ने का सुसाइड नोट भी मिला। जिसमे छात्र ने लिखा कि न मैं अच्छा बेटा बन सका ना ही अच्छा छात्र बन सका, मम्मी-पापा मुझे माफ करना, मैं आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया। अगले जन्म में फिर आपका बेटा बनकर आउंगा, तब आपके सपने साकार जरूर करूंगा। छात्र की पहचान अलीगढ़ जिले के खैर बायपास रोड निवासी 23 साल के घनेंद्र चौधरी के रूप में हुई।