Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, Cylinder, cooking 03-Mar-2026 05:19 PM

खाना बनाते समय फटा सिलेंडर, राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची

रूरल न्यूज नेटवर्क  गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र के रायगंज बाजार टोला में मंगलवार दोपहर खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति झुलस गया। इस हादसे में लाखों रुपये की नकदी, जेवरात और घर का सामान जलकर राख हो गया।

जानकारी के अनुसार, रायगंज बाजार टोला निवासी रंजन यादव की पत्नी पूनम देवी मंगलवार सुबह करीब 12 बजे अपने घर में गैस सिलेंडर पर खाना बना रही थीं। इसी दौरान सिलेंडर में अचानक आग लग गई, और देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं।

पूनम देवी को बचाने के प्रयास में रंजन यादव के चाचा रवि यादव आग की चपेट में आ गए, जिससे उनका चेहरा झुलस गया। आग लगने से मकान के अंदर रखे कपड़े, खाने-पीने का सामान, करीब 6 लाख रुपये की नकदी और लाखों रुपये के जेवरात जलकर नष्ट हो गए।

Image Source Here...

पीड़ित रंजन यादव, गंगेश यादव, रवि यादव और देशराज यादव एक ही मकान में अलग-अलग कमरों में रहते थे। इन सभी का भारी मात्रा में सामान और नकदी जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार सदर देवेंद्र यादव, इंचार्ज लेखपाल जगदीश प्रसाद और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×