Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, competition 16-Mar-2026 02:32 PM

जम्मू कश्मीर में आयोजित 55 किलो भार वर्ग प्रतियोगिता में जगदीशपुर के हरिओम ने मारी बाजी, 465 किलोग्राम वनज उठाया, गोल्ड मेडल जीतने पर क्षेत्र में खुशियों की लहर

रूरल न्यूज नेटवर्क जगदीशपुर के हरिओम जायसवाल ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के भगवती नगर स्थित इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्टेडियम में आयोजित उत्तर भारत राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 17 वर्षीय हरिओम ने 66 किलोग्राम शारीरिक वजन श्रेणी के सब-जूनियर वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता में हरिओम ने कुल 465 किलोग्राम वजन उठाया। इसमें स्क्वाट में 170 किलोग्राम, बेंच प्रेस में 95 किलोग्राम और डेडलिफ्ट में 200 किलोग्राम शामिल था। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने उन्हें गोल्ड मेडल दिलाया।

Image Source Here...

हरिओम जायसवाल महेश जायसवाल और श्रीमती ममता देवी के पुत्र हैं। वह मूल रूप से मलपुर के निवासी हैं, लेकिन पिछले 15 वर्षों से जगदीशपुर बाजार में रह रहे हैं। वह लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज, बड़ी जगदीशपुर के छात्र हैं। उन्हें करण मल्होत्रा और प्रवीण कुमार राजू ने प्रशिक्षित किया है।

Image Source Here...

स्वर्ण पदक जीतने के बाद हरिओम के घर लौटने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। खुशमी के राम जानकी मंदिर में स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। इसके बाद, उनके पिता की अस्वस्थता के कारण उनका स्वागत मौसी के घर पर किया गया, जहाँ परिवार के सदस्यों ने फूल-मालाओं, आरती और नज़र उतारकर अपनी खुशी व्यक्त की। उनके भाई आकाश, अंश, अनूप जायसवाल, ट्रेनर करण मल्होत्रा और दोस्त अनुज, आदी, शैलेश, आदित्य, आर्यन, दीपक, विशाल, सचिन सहित कई अन्य लोग भी इस अवसर पर मौजूद थे।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×