गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
• gorakhpur, cm yogi, drama, water tank
•
गोरखपुर / खोराबार
• 28-03-2026
हाई वोल्टेज ड्रामा, 15 साल की लड़की 200 फिट ऊपर पानी की टंकी पर चढी, बायफ्रेंड से शादी करने के लिए चिल्लाई, पुलिस ने बालिग होने पर शादी कराने का दिया आश्वासन
रूरल न्यूज नेटवर्क।'मेरी शादी
बॉयफ्रेंड से कराओ, वरना पानी की टंकी से कूदकर जान दे दूंगी। उसके बिना मैं
नहीं जी सकती हूं…।' झंगहा इलाके में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यहां एक
15 साल की लड़की 200
फीट ऊंची पानी
की टंकी पर चढ़ गई। बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगी।इसके बाद टंकी के नीचे सैकड़ों लोग इकट्ठे गए।
लड़की को समझाकर नीचे उतारने का कोशिश करने लगे। जब वह मानने को नहीं तैयार हुई,
तो पुलिस को
बुलाया गया। इसके बाद भी लड़की नीचे नहीं उतर रही थी। फिर उसे यकीन दिलाने के लिए
सिंदूर, माला और शादी
के अन्य सामान मंगवाया गया।
लड़के से शादी
करवाने की शर्त पर उसे नीचे उतारा गया। नीचे आने के बाद छोटी उम्र में शादी नहीं
करने के लिए पुलिस उसे समझाने लगी। पुलिसवालों की बात सुनकर लड़की फिर टंकी पर चढ़ने
के लिए भागने लगी। लेकिन, पुलिसवालों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।
उसके बाद पुलिस
लड़की और बॉयफ्रेंड को थाने ले गई। वहां लड़की को समझा-बुझाकर घरवालों के हवाले कर
दिया। करीब डेढ़ घंटे तक यह ड्रामा चला। मामला झंगहा इलाके का है।दोपहर करीब 2 बजे झंगहा थाना क्षेत्र की
रहने वाली एक 15 साल की लड़की अपने घर से 500 मीटर दूर स्थित 200 फीट ऊंची टंकी
पर चढ़ गई। वहां से चिल्लाने लगी- सब लोग सुन लो, शादी करूंगी तो अपने
बॉयफ्रेंड से ही। नहीं तो कूदकर अपनी जान दे दूंगी।
लड़की के
चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के कुछ लोग इकठ्ठा हो गए। उन्हें देखकर लड़की और जोर
से चिल्लाने लगी। देखते ही देखते वहां भीड़ जुट गई। लोगों ने उसे समझाकर नीचे
उतारने की बहुत कोशिश की। लेकिन, लड़की किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी। बार-बार टंकी की
रेलिंग से कूदने की कोशिश कर रही थी। अपने घरवालों के समझाने पर भी वह नीचे उतरने
को तैयार नहीं हुई।
Image Source Here...
पुलिस की बात सुनने को भी तैयार नहीं थी लड़की
करीब एक घंटे तक उसका
ड्रामा चलता रहा। बात हाथ से निकलती देख गांववालों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी
मिलते ही झंगहा थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। लेकिन, लड़की पुलिसवालों की बात
सुनने को भी तैयार नहीं थी। आखिर में पुलिस ने लड़की के 17 साल के बॉयफ्रेंड को उसके
घर से बुलाकर लाया। लड़की से कहा कि इसी लड़के से तुम्हारी शादी करवा देंगे।
सिंदूर और माला देखकर नीचे उतरी
इसके बाद भी
लड़की पुलिस का विश्वास नहीं कर रही थी। फिर उसे यकीन करवाने के लिए सिंदूर,
माला और शादी
का अन्य सामान मंगवाया गया। तब जाकर वह नीचे उतरी। लड़की के नीचे उतरने के बाद उसके
बाद पुलिस से उसे बहुत ही आराम से समझाया। कहा कि तुम्हारी अभी पढ़ाई की उम्र है।
जब बड़ी हो जाना, तब शादी करना।
यह सुनते ही
लड़की दोबारा पानी की टंकी पर चढ़ने के लिए भागने लगी। लेकिन, पुलिसवालों ने उसे दौड़ाकर
पकड़ लिया। फिर लड़के और लड़की दोनों को थाने ले जाया गया।
Image Source Here...
पुलिसवालों ने लड़की को समझाकर घरवालों के हवाले किया
झंगहा थाना प्रभारी अनूप
सिंह ने बताया- करीब डेढ़ घंटे तक लड़की ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। लड़की जिद कर
रही थी कि उसकी शादी बॉयफ्रेंड से कराई जाए। काफी देर की मशक्कत के बाद उसे टंकी
से नीचे उतारा गया।उसके बाद
लड़का-लड़की को थाने लाकर समझा-बुझा कर उनके घरवालों के हवाले कर दिया गया है। लड़की
इस बात पर राजी हुई है कि जब वह बालिग हो जाएगी, तब उसकी शादी बॉयफ्रेंड से
ही करवाई जाएगी।
बताया जा रहा है कि लड़की
और उसका बॉयफ्रेंड आसपास के गांव के रहने वाले हैं। दोनों पास के एक सरकारी स्कूल
में पढ़ते हैं। लड़का 9वीं क्लास में है, जबकि लड़की 8वीं की छात्रा है। स्कूल
आते-जाते ही दोनों की मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे।
Share On :
×
12:53
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।