-
Thursday, 4th June, 2026
खोराबार
रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर के
झंगहा थाना क्षेत्र के रामपुर बेलवार मार्ग निवासी एक युवक ने हैदराबाद में फांसी
लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने यह कदम वीडियो कॉल पर अपनी पत्नी से बात करने के
बाद उठाया। मृतक की पहचान रामदास यादव
के 30 वर्षीय पुत्र नन्हेलाल यादव के रूप में हुई है। वह हैदराबाद
में मजदूरी का काम करते थे। उनकी पत्नी और बच्चे हाल ही में छुट्टियों के कारण
गांव लौट आए थे। मंगलवार रात करीब 11 बजे नन्हेलाल
ने अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों से फोन पर बात की। इसी बातचीत के दौरान
उन्होंने वीडियो कॉल पर फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों को इसकी
जानकारी दी गई। नन्हेलाल अपने चार भाइयों
में तीसरे नंबर पर थे। उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक
पुत्री हैं। परिजनों के अनुसार, नन्हेलाल की
मानसिक स्थिति कभी-कभी ठीक नहीं रहती थी और वह तनाव में भी रहते थे।
स्थानीय पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से गांव और आसपास के क्षेत्र में दुख का माहौल है।