BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / खोराबार • 03-10-2026

एक साल से बिना टेंडर के चल रही कान्हा उपवन गोशाला

गोरखपुर : महेवा स्थित नगर निगम की कान्हा गोशाला के संचालन में जुटी संस्था ने करीब एक से नया टेंडर न होने पर सवाल उठाते हुए भरण-पोषण की दर बढ़ाने की मांग की है। आईडीएस इंटरप्राइजेज ने नगर आयुक्त अजय जैन को पत्र देकर मौजूदा 45 रुपये प्रति गोवंश प्रतिदिन की दर को बढ़ाकर 75 रुपये करने की मांग की है। संस्था का कहना है कि हरा चारा, भूसा और चोकर के दाम बढ़ने से मौजूदा दर पर गौवंशों का उचित रख-रखाव करना मुश्किल हो रहा है। कान्हा उपवन में गुरुवार को 719 नर और 152 मादा निराश्रित गोवंश संरक्षित हैं। नगर आयुक्त को लिखे पत्र में संस्था ने कहा है कि कान्हा गोशाला महेवा के संचालन का उसका टेंडर 1 नवंबर 2024 से 31 अक्तूबर 2025 तक था। टेंडर अवधि समाप्त होने के बाद तत्कालीन नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने नए टेंडर से फर्म के चयन और कार्य शुरू होने तक संस्था को गोशाला का संचालन जारी रखने का निर्देश दिया। आईडीएस इंटरप्राइजेज वही फर्म है जिसके संचालक पर जनवरी माह में निराश्रित गोवंशों की मौत पर क्रूरता की एफआईआर दर्ज कर संचालक समेत तीन की गिरफ्तारी की गई थी। नगर निगम और सरकार की किरकिरी कराने वाली फर्म को हटाने की घोषणा के बाद, एक साल बाद भी काम लिया जा रहा है।

22 सितंबर को नगर आयुक्त को लिखे पत्र में संस्था ने कहा है कि टेंडर समाप्त हुए करीब 12 माह गुजर गए। नया टेंडर नहीं हुआ। इस दौरान चारे और अन्य सामग्री की कीमतों में बढ़ोतरी होने से 45 रुपये की निर्धारित दर पर खर्च पूरा करना कठिन है। दावा किया कि वे गोवंश को किसी तरह की कमी न हो, 45 रुपये से अधिक धनराशि स्वयं वहन कर रही है। मांग किया कि शीघ्र नया टेंडर कराया जाए। तब तक मौजूदा दर को बढ़ाकर 75 रुपये प्रति गोवंश किया जाए। कान्हा गोशाला संचालन की दर बढ़ाने की मांग को लेकर आईडीएस एंटरप्राइजेज की ओर से नगर आयुक्त अजय जैन और अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार को कई बार पत्र दिए गए, लेकिन कोई निर्णय नहीं हुआ। संस्था के लगातार अनुरोध के बाद 18 जुलाई को आरएफपी जारी हुई, जो 29 जुलाई को खुली। इसमें आईडीएस और नेचर क्लाइमेट फाउंडेशन ने प्रतिभाग किया लेकिन यह दोनों ही फर्मे फर्म आरके नायक से जुड़ी थीं। आरएफपी खुले दो महीने से अधिक हो चुके हैं, लेकिन नगर निगम ने अब तक री टेंडर की प्रक्रिया शुरू नहीं की है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:31
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।