Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, house 06-Mar-2026 05:17 PM

बंद मकान से लाखों की चोरी, सहारा इस्टेट में अज्ञात चोरों ने गहने-नगदी चुराए

रूरल न्यूज नेटवर्क खोराबार थाना क्षेत्र के सहारा इस्टेट में एक बंद मकान से लाखों रुपये के गहने, नकदी और लैपटॉप चोरी हो गए। अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

सिकटौर चौकी स्थित सहारा इस्टेट 5/54 बहार कॉलोनी निवासी शशिप्रभा पत्नी अजय कुमार तिवारी अपने परिवार के साथ सोमवार सुबह करीब 9 बजे होली के त्योहार पर अपने पैतृक गांव लार टाउन गए थे। उनके पड़ोसी और काम करने वाली दाई ने मकान मालिक शशिप्रभा को चोरी की सूचना दी। सूचना मिलते ही शशिप्रभा और उनका परिवार तत्काल सहारा इस्टेट स्थित अपने मकान पर पहुंचे।

घर के अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि अलमारी, पलंग और ड्रेसिंग टेबल के दराज टूटे हुए थे और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने घर में रखे सभी सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, लॉकर की चाबी और एक लैपटॉप चुरा लिया था।

Image Source Here...

मकान मालिक ने तत्काल पीआरबी पुलिस और सिकटौर चौकी पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल की। शशिप्रभा ने बुधवार देर रात अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

इस संबंध में सिकटौर चौकी इंचार्ज जितेंद्र निर्मल ने बताया कि मौके का मुआयना किया गया है और उन्हें तहरीर मिल गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×