Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, smuggler, illegal property 13-Feb-2026 01:48 PM

3 पशु तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, कुर्क की गई 2.60 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त

रूरल न्यूज नेटवर्क एम्स थाना पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ बड़ी करवाई करते हुए करीब 2 करोड़ 60 लाख रुपए की कुर्क की गई संपत्ति जब्त कर ली।

यह कार्रवाई जिला अधिकारी के आदेश पर गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत तीन पशु तस्करों की अर्जित की गई अवैध संपत्ति पर की गई है। जब्त संपत्ति में तीन मकान भी शामिल हैं। कुर्की की कार्रवाई नायब तहसीलदार सदर और राजस्व टीम की मौजूदगी में की गई।

Image Source Here...

गुलरिहा क्षेत्र के थे तीनों आरोपी

पुलिस के मुताबिक जब्त हुई सम्पत्तियों में अनूप यादव पुत्र दिनेश यादव, निवासी हरसेवकपुर नं. 2 टोला दहला, थाना गुलरिहा (गैंग लीडर) की गाटा संख्या 1074, 1093 1094, रकबा 0.101 हे. पर निर्मित मकान जिसकी अनुमानित कीमत: 60 लाख रुपए है।

वहीं सतीश यादव पुत्र रामभजन यादव, निवासी हरसेवकपुर नं. 2 टोला दहला, थाना गुलरिहा (गैंग सदस्य) गाटा संख्या 1071/0.255 हे. पर निर्मित मकान अनुमानित कीमत: 1 करोड़ रुपए।

शोलू यादव उर्फ सोनू यादव उर्फ विरेन्द्र यादव पुत्र दयाराम यादव, निवासी हरसेवकपुर नं. 2 टोला दहला, थाना गुलरिहा (गैंग सदस्य) गाटा संख्या 1071, रकबा 0.255 हे. पर निर्मित मकान अनुमानित कीमत: 1 करोड़ रुपये है। तीन मकानों की अनुमानित कीमत 2 करोड़ 60 लाख रुपए आंकी गई है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×