Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, MMMUT • गोरखपुर / खोराबार • 04-06-2026

MMMUT का 11वां दीक्षांत होगा खास, पहली बार एलुमनी बांटेंगे डिग्रियां, अतिथियों को दिया जाएगा टेराकोटा स्मृति चिह्न

रूरल न्यूज नेटवर्क मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) का 11वां दीक्षांत समारोह को भव्य और यादगार होगा। कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा की अध्यक्षता में अटल भवन में विभिन्न समितियों के समन्वयकों की तैयारी की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। करीब ढाई घंटे चली बैठक में समारोह की तैयारियों का जायजा लिया गया और कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कुलसचिव सी.पी. प्रियदर्शी समेत सभी समितियों के संयोजक और समन्वयक मौजूद रहे। कुलपति ने सभी तैयारियां तय समयसीमा में पूरी करने के निर्देश दिए। कुलपति ने मल्टीपर्पज हॉल की मरम्मत कार्य की समीक्षा करते हुए कुलसचिव और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि काम हर हाल में 30 जून तक पूरा करा लिया जाए। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह से जुड़े किसी भी कार्य में देरी नहीं होनी चाहिए।

Image Source Here...

अतिथियों को मिलेंगे टेराकोटा स्मृति चिह्न

इस बार दीक्षांत समारोह में गोरखपुर की प्रसिद्ध टेराकोटा कला को विशेष पहचान दी जाएगी। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों को टेराकोटा से बने स्मृति चिह्न भेंट किए जाएंगे। विश्वविद्यालय का मानना है कि इससे स्थानीय कारीगरों और लघु उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा पारंपरिक कला के संरक्षण को भी बल मिलेगा। इसकी जिम्मेदारी मंच समिति के समन्वयक प्रो. बी.के. पांडेय को सौंपी गई है।

उपलब्धियों का दिखेगा वीडियो

विश्वविद्यालय की उपलब्धियों, शोध कार्यों और उपलब्ध सुविधाओं को प्रदर्शित करने के लिए एक विशेष प्रमोशनल वीडियो तैयार कराया जाएगा। इसका प्रदर्शन दीक्षांत समारोह समेत अन्य प्रमुख आयोजनों में किया जाएगा। साथ ही वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी साझा किया जाएगा।

पहली बार एलुमनी देंगे उपाधियां

इस बार दीक्षांत समारोह में एक नई पहल की जाएगी। स्वर्ण पदक विजेताओं और पीएचडी विद्यार्थियों को मुख्य मंच से उपाधि मिलने के बाद अन्य छात्रों को उनके विभागों में डिग्रियां दी जाएंगी। खास बात यह है कि प्रत्येक विभाग अपने किसी प्रतिष्ठित पूर्व छात्र (एलुमनी) को आमंत्रित करेगा और वही विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान करेंगे। इससे छात्रों को सफल पूर्व छात्रों से सीधे संवाद और प्रेरणा का अवसर मिलेगा।

स्कूलों के बच्चे-आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां भी होंगी शामिल

पिछले वर्षों की तरह इस बार भी स्कूलों के बच्चों और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को समारोह में आमंत्रित किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि इससे समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी बढ़ेगी और आयोजन अधिक समावेशी बनेगा।

जल्द भेजा जाएगा मुख्य अतिथि का प्रस्ताव

बैठक में निर्णय लिया गया कि मुख्य अतिथि के लिए संभावित नामों का पैनल और समारोह की रूपरेखा जल्द ही कुलाधिपति कार्यालय को अनुमोदन के लिए भेजी जाएगी।

समीक्षा बैठक के दौरान कुलपति ने सभी समितियों को निर्देश दिया कि जिन कार्यों के लिए प्रशासनिक या वित्तीय स्वीकृति आवश्यक है, उनकी पत्रावलियां तत्काल प्रस्तुत की जाएं। उन्होंने कहा कि समय पर अनुमति मिलने से तैयारियों में कोई बाधा नहीं आएगी और दीक्षांत समारोह सफलतापूर्वक संपन्न होगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
16:21
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब