गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
7 दिन में 50 लोगों से मिलेंगे सांसद-विधायक, भाजपा के विशेष संपर्क अभियान में मिली जिम्मेदारी, 5 से 21 जून तक चलेंगे विशेष कार्यक्रम
रूरल न्यूज नेटवर्क।प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जिला कार्यशाला आयोजित की
गई। 5 जून से 21 जून तक इस अवसर पर अलग-अलग
कार्यक्रम होंगे। जिसके अंतर्गत 8 से 14 जून के बीच 7 दिनों में
भाजपा के सांसद व विधायक 50-50
प्रबुद्ध लोगों से मिलेंगे। जिला कार्यालय की ओर से तैयार 500 प्रबुद्धजनों
की सूची में से ही ये नाम होंगे। जो लोग बच जाएंगे, उनसे जिले के
प्रमुख पदाधिकारी मुलाकात करेंगे।
Image Source Here...
रानीडीहा स्थित भाजपा
कार्यालय पर जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डा. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 12 साल विश्वास, विकास और जन
कल्याण के लिए समर्पित रहा है। 12 वर्षों में प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी ने भारत का मस्तक ऊंचा किया है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार की उपलब्धियां अकल्पनीय हैं।
उन्होंने कहा कि आगामी 5 जून से 21 जून तक होने वाले विभिन्न
कार्यक्रमों में कार्यकर्ता जुट जाएं और उसे सफल बनाएं।इससे पहले प्रदेश उपाध्यक्ष ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व
पं. दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी
ने बताया कि 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस
पर 'एक पेड़ मां के नाम, अभियान के तहत प्रत्येक मंडल में पौधरोपण करना है। 8 से 14 जून तक विशेष
सम्पर्क अभियान के तहत सूचीबद्ध 500 प्रबुद्धजनों
से सम्पर्क करना है, उस सूची से
सांसद, विधायक गण को कम से कम 50 लोगों से सम्पर्क करना है।
बाकी जिले के प्रमुख लोगों
को शेष बचे नामों को सम्पर्क हेतु आवंटित करना है। 13 व 14 जून में मीडिया संवाद तथा 14 से 16 जून को सभी ब्लाकों में जन कल्याण शिविर के माध्यम से पात्र
वंचितों को सरकार की लाभकारी योजनाओं से जोड़ा जायेगा।
16, 17 जून को जिला स्तर पर विकसित
भारत संकल्प सम्मेलन करना है। तथा 500 से अधिक
प्रबुद्धजनों की सूची तैयार कर उन्हें आमंत्रित किया जाएगा। 17 से 20 जून के बीच
केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगायी जायेगी। 18, 19 जून को जिला स्तर पर प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन कर
अनुभवी विशेषज्ञ एवं प्रगतिशील को तकनीकी मार्गदर्शन एवं अनुभव साझा किया जाएगा। 21 जून को जिला के सभी मंडलों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
मनाया जायेगा।
उन्होंने कहा कि उपरोक्त
कार्यक्रमों को करने के बाद सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्मों पर पोस्ट करने के साथ
ही पार्टी का रिपोरिंग ऐप सरल ऐप और नमो ऐप पर जरूर पोस्ट करना है। कार्यशाला का
संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल मौर्य ने किया।
कार्यशाला में पिपराइच
विधायक महेन्द्र पाल सिंह, सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, मॉर्कण्डेय राय, वंशबहादुर सिंह, राधेश्याम सिंह, विभ्राट चन्द कौशिक, विजय शंकर यादव, डॉ आरडी सिंह, महन्त सिंह, डॉ बच्चा पाण्डेय नवीन, राजाराम कन्नौजिया, उमाशंकर
निषाद, डा. योगेश प्रताप सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
Share On :
×
12:51
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।