Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, injured, died 12-Mar-2026 03:34 PM

अज्ञात वाहन की चपेट में एक की मौत, एक व्यक्ति घायल

रूरल न्यूज नेटवर्क कुसम्ही जंगल में बुधवार रात एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना एम्स थाना क्षेत्र के तुर्रा नाले के पास हुई।

जानकारी के अनुसार, एम्स थाना क्षेत्र के गोकुलपुरम निवासी विनोद यादव अपने साथी रामा निषाद के साथ बुधवार रात एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रात लगभग बारह बजे घर लौटते समय वे कुसम्ही जंगल स्थित तुर्रा नाले के समीप पहुंचे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

Image Source Here...

टक्कर लगने से विनोद यादव और रामा निषाद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर एम्स पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल एम्स अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने विनोद यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि रामा निषाद का इलाज जारी है।

एम्स थाना प्रभारी चंद्रप्रकाश पांडेय ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है और एक घायल है। पुलिस फिलहाल टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×