BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / खोराबार • 13-10-2026

लव मैरिज करने वाली महिला ने लिखा- मम्मी-पापा माफ करना, गोरखपुर से इंस्टाग्राम पर फंदा लगाते पोस्ट किया

गोरखपुर : गोरखपुर की 24 साल की महिला फंदा लगा ली, इस घटना का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट कर दिया। यह जानकारी मिलते ही खोराबार पुलिस ने महज छह मिनट के भीतर महिला के घर पहुंचकर उसकी जान बचा ली। पुलिसकर्मियों ने महिला के गले से फंदा निकाला और परिजनों की मदद से उसे नीचे उतारकर पीएचसी पर प्राथमिक इलाज कराया। जहां डॉक्टरों के देखने के बाद उसे घरवालों को सौंपा गया। युवती की काउंसिलिंग भी की गई। खोराबार पुलिस ने बताया कि, 11 अक्तूबर की रात महिला ने छत के पंखे में दुपट्टे का फंदा बनाकर गले में डालते हुए वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। वीडियो के साथ उसने लिखा था कि "मां-पापा मुझे माफ कर देना, शायद मेरी पसंद गलत थी।" रात 10:16 बजे मेटा कंपनी की ओर से पुलिस महानिदेशक मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेंटर को ई-मेल के माध्यम से अलर्ट मिला। डीजीपी राजीव कृष्ण के निर्देश पर मुख्यालय ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। सोशल मीडिया सेंटर ने उपलब्ध मोबाइल नंबर के आधार पर महिला की लोकेशन पता कर गोरखपुर पुलिस को जानकारी दी। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि, सूचना मिलने के बाद खोराबार थाना प्रभारी सुधांशु सिंह, एसआई शुभम शर्मा, कांस्टेबल मुकेश और महिला कांस्टेबल प्रतिमा सिंह छह मिनट के भीतर महिला के घर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों को इंस्टाग्राम पोस्ट के बारे में बताया और उन्हें साथ लेकर कमरे में पहुंची। कमरे का दरवाजा आधा खुला था। अंदर महिला गले में फंदा कसने की स्थिति में थी और हाथ-पैर हिला रही थी। पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए उसके गले से फंदा निकाला और परिजनों की सहायता से नीचे उतारकर प्राथमिक उपचार किया। सामान्य स्थिति में आने पर महिला ने बताया कि पति से विवाद के बाद वह मानसिक तनाव में आ गई थी। इसी कारण उसके मन में आत्मघाती विचार आए। पुलिस की काउंसिलिंग के बाद उसने भविष्य में ऐसा कदम नहीं उठाने का आश्वासन दिया। परिजनों ने पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता के लिए आभार जताया। महिला की एक साल पहले शादी हुई थी।

उत्तर प्रदेश पुलिस और मेटा के बीच वर्ष 2022 से व्यवस्था लागू है। इसके तहत फेसबुक या इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से संबंधित पोस्ट सामने आने पर कंपनी ई-मेल और फोन के माध्यम से पुलिस को अलर्ट भेजती है। पुलिस के मुताबिक, एक जनवरी 2023 से 30 सितंबर 2026 के बीच ऐसे अलर्ट पर कार्रवाई कर 4011 लोगों की जान बचाई जा चुकी है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:29
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।